अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का बुधवार को पुलिस मैदान बारगाह में आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने किया। सबसे प्राचार्य डॉ. शिव दयाल ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद प्राचार्य और शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी प्रोफेसर सुनीता महाजन ने मुख्यातिथि और खेल अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं शुरू करवाई गई। इसमें 5000 मीटर, 1500 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर दौड़, भाला फेंक प्रतियोगिता, लांग जंप, शॉट पुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में कमनेश और राम सिंह ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
शॉट पुट महिला वर्ग में अनिता, उमा, कांता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरे स्थान पर रहीं। शॉट पुट पुरुष वर्ग में किरण पहले, मोहित दूसरे और खेती राम तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में राम सिंह ने पहला, बबलू ने दूसरा और नरेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में अभिषेक, विपुल, कमलेश और महिला वर्ग में राधा, उमा व ज्योतिका, अंजलि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का समापन वीरवार को होगा। समापन समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. पीके गुप्ता कार्यक्रम में शिरकत रहेंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए एसपी चंबा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ मन निवास करता है। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि जीतना या हारना खेल का एक हिस्सा है। उन्होंने प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद महाविद्यालय की छात्रा रिधम ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन और खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलवाई गई।