फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल जंजला में नहीं जेबीटी अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल जंजला में नहीं जेबीटी शिक्षक
विज्ञापन

चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जंजला में जेबीटी अध्यापक की तैनाती के बारे में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया है कि स्कूल में जल्द अध्यापक की तैनाती की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान शीतल, वार्ड पंच अंजू, सुदेश कुमार, तृप्ता देवी, वीना देवी, सुषमा देवी, वीना देवी, बिंदु देवी और आत्मा राम ने बताया कि स्कूल में अध्यापक का पद काफी समय से खाली है। ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इसके बारे में वे कई बार शिक्षा विभाग से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द स्कूल में जेबीटी अध्यापक की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें