फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट हंट छात्रवृत्ति परीक्षा में 87 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
exam shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। एपी गोयल शिमला यूनिवर्सिटी टैलेंट हंट छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 का आयोजन रविवार को हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी और सेंट स्टीफन स्कूल चंबा में किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में होली हिमालयन चुवाड़ी के 66 और सेंट स्टीफन स्कूल चंबा के 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में दसवीं और जमा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासी उत्सुकता दिखी। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं एक दूसरे से चर्चा करते करते रहे। परीक्षा 12 बजे शुरू हुई। जबकि दो बजे परीक्षा का समापन हुआ। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के चेयरमैन दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्या वंदना शर्मा, स्टाफ में मूलक राज और काका राम मौजूद रहे। इसके अलावा सेंट स्टीफन स्कूल में भी परीक्षा का आयोजन सफल रहा। इस दौरान सेंट स्टीफन स्कूल के प्रधानाचार्या विशाल स्त्रावला और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें