अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चाइल्ड लाइन चंबा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जडेरा में ओपन हाउस का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने की। इस दौरान मौजूद स्कूली छात्र-छात्राओं को 1098 टोल फ्री नंबर के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों को मुसीबत के समय इस नंबर पर कॉल करने को कहा। उन्होंने बताया कि बाल मजदूरी, बाल विवाह, छेड़छाड़ और अन्य विकट परिस्थितियों में होने पर बच्चे उक्त टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं गुड टच और बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र बेदी ने जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए चाइल्ड लाइन चंबा का आभार प्रकट किया। साथ ही आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित करने का आह्वान किया। इस मौके पर अर्जुन नरयाल, बबलेश, चमन लाल, अचला गुप्ता, उमेश शर्मा, उमेश भारद्वाज, निशा, रश्मि और विपन कुमार मौजूद रहे।