फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की कमी से सूनी पड़ी पर्यटक नगरी डलहौजी

विज्ञापन
dalhosie
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी पर्यटकों की कमी चलते सूनी नजर आ रही है। डलहौजी में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पर्यटक यहां का रुख कर सकें। बीते दिनों मौसम को देखते हुए डलहौजी के ऊपरी इलाकों डैनकुंड और लक्कड़मंडी में बर्फबारी होने की उम्मीद जगी थी। मगर यहां हल्की बारिश ही हुई। डलहौजी में इन दिनों दिन के समय तो अच्छी धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होते ही डलहौजी के गांधी चौक और सुभाष चौक बेरौनक हो आते है। ज्यादातर होटलों के कमरे भी खाली पड़े हैं। हालांकि विकेंड पर जरूर पड़ोसी राज्यों से कुछ पर्यटक डलहौजी का रुख करते हैं। पर्यटन व्यवसायी अमन महिंद्रू, दीपक और विक्रम ने बताया कि इन दिनों पर्यटन नगरी डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है और अब आने वाले दिनों में यहां बर्फबारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें