फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने के बाद घर वापिस आते वक्त गिरा बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
crime scene - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। होली क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत गरोला के रहने वाले बुजुर्ग की मतदान करने के बाद घर वापस आते समय गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गजो राम उम्र 64 निवासी गांव बासंदा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार गजो राम वोट डालने के लिए स्वाई पोलिंग बूथ में गया था। यहां गजो राम ने मताधिकार का प्रयोग किया और वापस घर की राह पकड़ी। घर के समीप पहुंचते ही गजो राम का पांव फिसल गया। इसके चलते वह खाई में जा गिरा। इसके बाद लोगों ने गजो राम को उठाया। मगर तब तक गजो राम की मौत हो चुकी थी। लोगों ने गजो राम के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को भरमौर अस्पताल ले जाया गया। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें