फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अल्ट्रासाउंड के लिए लगानी पड़ रही 80 किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में गर्भवती महिलाओं और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। पिछले पांच साल से अल्ट्रासाउंड की सहूलियत मरीजों को नहीं मिल रही है। कहने को तो लाखों खर्च कर सिविल अस्पताल तीसा में अल्ट्रासाउंड की मशीन लगाई गई है बावजूद इसके अस्पताल के एक कमरे में यह मशीन धूल फांक रही है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से अल्ट्रासाउंड मशीन का उपयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड न होने से क्षेत्र के लोगों विशेषकर गर्भवती महिलाएं आज भी 80 किलोमीटर का सफर तय कर मेडिकल कॉलेज चंबा का रुख करने के लिए विवश हैं। सरकारी अस्पताल में निशुल्क होने वाले अल्ट्रासाउंड की एवज में मरीजों को 800 से 900 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली 55 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी स्वास्थ्य लाभ के लिए सिविल अस्पताल तीसा पर निर्भर है। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अल्ट्रासाउंड संचालित करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने की मांग की बावजूद इसके अभी तक रेडियोलॉजिस्ट का पद नहीं भरा जा सका है। इससे लोगों में अस्पताल प्रबंधन और प्रदेश सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों राम सिंह, धनपत सिंह, सुशील कुमार, सुरेश कुमार, राजदीन मुहम्म्द, कुलदीप कुमार आदि ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन को संचालित करवा दिया जाता है तो इससे क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त पड़ा हुआ है। पद को भरने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया जाता है। -डॉ. ऋषि पुरी, बीएमओ तीसा अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें