फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दांत के इलाज के लिए लगानी पड़ रही 80 किमी की दौड़

Sat, 11 Mar 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते तीसा अस्पताल में मरीजों के दांतों की बीमारी का इलाज नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र के लोगों को दांत खराब होने पर उन्हें निकलवाने के लिए भी 75 से 80 किमी का सफर तय कर मेडिकल कॉलेज चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है। अस्पताल में दस सालों से दंत चिकित्सक का पद खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा चुराह विस क्षेत्र की 55 पंचायतों के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो कई बार इस समस्या के बारे में प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके समस्या बरकरार है। चुराह उपमंडल के तहत आते 55 पंचायतों तीसा प्रथम, तीसा द्वितीय, नेरा, पद्दर, खजुआ, बिहाली, चांजू, चरड़ा, देवीदेहरा, झज्जाकोठी, बैरागढ़, नकरोड़ समेत अन्य पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी सिविल अस्पताल तीसा पर स्वास्थ्य लाभ के लिए निर्भर है लेकिन अस्पताल में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। ग्रामीणों मनोज कुमार, देसराज, मनीष कुमार, विकास कुमार, विजय कुमार, रोशन लाल और भीम सिंह ने बताया कि दंत रोग चिकित्सक की तैनाती को लेकर कई बार पंचायत स्तर पर प्रस्ताव पारित कर स्वास्थ्य विभाग और राजनेताओं को भी सौंपे गए हैं। बावजूद इसके अभी तक रिक्त पद का न भरा जाना चुराह के लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में जल्द रिक्त पद भरने की मांग की है।
बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि दंत चिकित्सक के खाली पद भरने के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चुराह अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें