फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 लाख की योजना बुझाएगी अवांह क्षेत्र की प्यास : पठानिया

Tue, 06 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  पाठशाला अवांह में वा​र्षिक समाराेह के दौरान विद्यार्थीयों संग न
विज्ञापन
चुवाड़ी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवांह का वार्षिक समारोह हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय परिसर को भव्य बनाने के निर्देश दिए। कहा कि लोक निर्माण विभाग के भवन डिजाइन विंग के अधिकारी विद्यालय के भवन प्रारूप को भविष्य की आवश्यकताओं के आधार पर ही रखकर बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों की वास्तविक स्थिति के बारे में उन्हें बताया जाएगा। पठानिया ने कहा कि अवांह क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 76 लाख की उठाऊ पेयजल योजना को स्वीकृति दी गई है। जल्द इस योजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विस अध्यक्ष ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 25 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। पठानिया का समारोह में आने पर स्कूल प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिका शर्मा ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें