फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से चंढियारा में मकान का कमरा जमीदोंज

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रेसर मशीन, पावर टिलर सहित घर का सामान दबा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत भडियाकोठी के गांव चंढियारा में सुनील कुमार पुत्र प्रताप और तिलक करतार सिंह के मकान की दीवार गिरने से देवराज पुत्र धर्म सिंह का एक कमरा और उसके भीतर रखा सारा सामान जमींदोज हो गया। घटना की सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल ने प्रभावितों के नुकसान का जायजा लिया। देवराज का कमरा क्षतिग्रस्त होने से उसमें रखा थ्रेसर मशीन, पावर टिलर सहित घर का सामान भी मलबे में दब गया है। इस घटना से प्रभावित देवराज को अमूमन दो लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, बैली पंचायत में घिंन्नू राम पुत्र बैंसू के मकान की पीछे भूस्खलन होने से खिन्नू के मकान को खतरा उत्पन्न हो गया। पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल ने बताया कि भारी बारिश के बाद नुकसान का उन्होंने जायजा ले लिया है। वहीं, दूसरी और भारी बारिश की वजह से ग्राम पंचायत सूरी के पिछलोई गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि जब यह मकान क्षतिग्रस्त हुआ तो पूरा परिवार दूसरे घर में ठहरा हुआ था। कुछ दिन पहले बारिश के कारण घर को क्षति पहुंची थी। जिस कारण परिवार ने घर में रहना बंद कर दिया। वीरवार सुबह के समय अचानक मकान ढह गया। यह घर लयाकत अली का है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है घर क्षतिग्रस्त होने से उन्हें जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए प्रशासन उनकी आर्थिक सहायता करे। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि संबंधित पटवारी को गांव मौका करने के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें