फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 पुलिस कर्मचारियों को बेहतर सेवाओं के लिए नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला पुलिस के 14 कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद विस उपाध्यक्ष हंसराज ने दिया। इसमें पुलिस थाना सदर प्रभारी प्रशांत ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षण सुरजीत चंद, सहायक उप निरीक्षक चंद्रहंस, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, राजपाल, अनुज कुमार, सुनीता कुमारी, भजन सिंह, संजीव कुमार, जोगिंद्र सिंह, विजय कुमार, मनीष कुमार और विक्रम सिंह शामिल हैं। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि 14 कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिस कर्मचारी ड्यूटी का इसी तरह निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें