फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 617 हुई मतदान केंद्रों की संख्या

विज्ञापन
election - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा जिले में अब मतदान केंद्रों की संख्या 617 हो गई है। इससे पहले इनकी संख्या 599 थी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हरिकेश मीणा ने चंबा जिले के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के नए मतदान केंद्रों की सूची को जारी कर दिया है। चुराह विधानसभा क्षेत्र में अब मतदान केंद्रों की संख्या 121, भरमौर में 145, चंबा में 120, डलहौजी में 112 और भटियात विधानसभा क्षेत्र में 119 हो गई है। इस तरह मतदान केंद्रों की कुल संख्या में 18 मतदान केंद्रों का इजाफा हुआ है। पहले चुराह में 117, भरमौर में 142, चंबा में 118, डलहौजी में 107 और भटियात में 115 मतदान केंद्र थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें