चंबा। प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट में प्रदेश के सभी समुदायों को मद्देनजर रखते हुए कल्याणकारी बजट पेश किया है। इस बजट की जिला चंबा के लिए सबसे बड़ी देन वर्षों से अधर में लटके पड़े सीकरी धार सीमेंट प्लांट को बजट में शामिल करना है।
जिला भाजपा महामंत्री जय सिंह ने जारी अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश को पूरी तरह से कर्ज तले दबा दिया है।