फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग भूस्खलन, तीन घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर गलीघार के समीप भूस्खलन होने से तीन घंटे वाहनों की आवाजाही थमी रही। दोपहर के समय यहां भारी भरकम भूस्खलन हो गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। तीन घंटे तक मार्ग बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। चंबा-साहो मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। इसके चलते मार्ग पर भूस्खलन होता रहता है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसी वजह से रविवार को भी मार्ग पर भारी भरकम मलबा गिरने से मार्ग बाधित हो गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भूस्खलन की वजह से मार्ग बाधित हुआ था। इन दिनों उक्त मार्ग को चौड़ा करने का काम चला है। इससे तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके बाद मार्ग बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें