अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के विद्युत बोर्ड के 11 केवी सदर बाजार फीडर के आवश्यक रख रखाव के लिए शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ पंकज राठौर और जेई विकास ने बताया कि बर्फबारी के दिनों में बिजली व्यवस्था सुचारु रहे। इसके लिए बिजली लाइनों के साथ लगती झाड़ियों की कटाई करना जरूरी है। शनिवार को सदर बाजार फीडर के अंतर्गत आने वाले सुभाष चौक, गरम सड़क, सदर बाजार, कथलग, पतरेनी, कुर्ला, भरेरा और अन्य साथ लगते क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।