फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह की 15 पंचायतों में ब्लैकआउट

विज्ञापन
उ‌जियारा
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में बर्फबारी के बाद विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इससे क्षेत्र की पंद्रह पंचायतों के सौ गांवों विद्युत आपूूर्ति ठप है। इसके चलते प्रचंड ठंड में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल की चांजू, चरडा, बघेईगढ़, भराड़ा, सनवाल, आयल, बणतर, सलेलाबाडी, देहग्रां, बोंदेडी, मंगली, देवीकोठी और टेपा पंचायतों में बर्फबारी से जगह-जगह बिजली की तारें टूट गई हैं। साथ ही बिजली के खंभे भी उखड़ गए हैं। यहां पांच इंच से लेकर दो फुट तक हिमपात हिमपात हुआ। इस वजह से बिजली न होने के कारण कड़ाके की ठंड में लोग दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों खूब बर्फबारी हुई है। इसके चलते इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है। स्थानीय निवासी बलदेव सिंह, राकेश कुमार, प्रीतम चंद, उत्तम दास, राजकुमार, योगराज, जीवन सिंह, लालचंद, प्रभु राम और बृजलाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते उन्हें काफी दिक्कतें पेश आ रही है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बाद से ही बिजली गुल है। ऐसे में बिजली का इंतजार करते हुए 24 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें