फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पशु मित्रों के पांच पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

Wed, 11 Feb 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी उपमंडल में पशु मित्रों के पांच पदों के लिए कुल 71 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत 25 फरवरी को किलाड़ में शारीरिक परीक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा इसके लिए उप‑समिति भी गठित कर दी गई है। परीक्षा की सूचना अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से भेज दी गई है। जिन लोगों को सूचना समय पर नहीं मिली, वे वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, किलाड़ से संपर्क कर सकते हैं। शारीरिक परीक्षा में अभ्यर्थियों को 25 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक एक मिनट में ले जाकर उठाना आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले वैध पहचान पत्र सहित परीक्षा स्थल पर उपस्थित रहना होगा। निर्धारित तिथि/समय पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों को परीक्षा में हिस्सा लेने का कोई दूसरा अवसर नहीं मिलेगा। पांगी के सहायक निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उप‑समिति का निर्णय अंतिम होगा। ये पांच पद रेई, पुर्थी, हुडान, सुराल और धरवास क्षेत्रों के लिए भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 5,000 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें