फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसानों को वितरित किए सेब व खुमानी के 7210 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से समाजसेवी संस्था स्पार्क ने विकास खंड सलूणी के गांव लदवाह, हलेला, कुंड, गुलेल, बिल्ला और सियुला में बागवानों को सेब और खुमानी के 7,210 पौधे वितरित किए। संस्था के परियोजना समन्वयक कुलदीप सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि संस्था नाबार्ड के सौजन्य से ग्रामीणों के विकास के लिए अनेक बहुउद्देशीय परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। जरूरतमंद लोगों को लाभ भी हो रहा है। क्षेत्र के चयनित परिवारों को सेब और खुमानी के पौधे दिए गए। कहा कि जलागम परियोजना के तहत 5 पंचायतों के चयनित परिवारों को लाभ मिलेगा। बागवानी विभाग सलूणी के विशेषज्ञ साहिल ने बागवानों को विभागीय गतिविधियों से अवगत करवाया। इस मौके पर संस्था के कार्यक्रम संयोजक रोहित शर्मा, सोमेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, बबिता, अंकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें