फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए निदेशालय भेजे 65 नाम

Sat, 10 Feb 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के 65 स्कूलों की सूची विभाग ने उच्च शिक्षा निदेशालय भेजी है। इन स्कूलों में से ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशानुसार विभाग ने यह सूची तैयार की है। सूची में हर विधानसभा क्षेत्र से दस-दस सीनियर सेकेंडरी और तीन-तीन हाई स्कूल शामिल किए गए हैं। अब निदेशालय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को लेकर निर्णय लेगा। सरकार का स्कूलों को एक्सीलेंस का दर्जा देने का मकसद बेहतर व्यवस्था करना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा स्तर पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा देने के प्रयास शुरू किए हैं। पहले चरण में स्कूलों के नाम मांगे गए हैं। जिला चंबा के पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। ये चंबा, चुराह, भटियात, भरमौर और डलहौजी हैं। इन स्कूलों को एक्सीलेंस का दर्जा मिलने पर स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल मैदान की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा अकादमिक स्तर पर आधुनिक लाइब्रेरी का भी प्रावधान रहेगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि जिले से 65 स्कूलों के नाम भेजे गए हैं। इनमें 50 सीनियर सेकेंडरी और 15 हाई स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें