फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फॉर्म वेरीफिकेशन और अपलोडिंग का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में अपलोड किए 5076 किसानों के नाम
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फॉर्म वेरीफिकेशन का सिलसिला जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फार्म वेरीफिकेशन और अपलोडिंग का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। आज भरमौर विकास खंड के 218, भटियात से 1742, चंबा से 619, चुराह से 865, मैहला से 1250 और सलूणी से 600 फार्मों को वेब पोर्टल पर अपलोड किया गया। शुक्रवार कुल 6050 फार्म वेरिफाई हुए, जबकि 5076 अपलोड किए गए। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि अब तक जिले के 21655 किसानों के नाम पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 40889 किसानों के फार्मों को राजस्व विभाग की ओर से वेरिफाई किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि फार्म अपलोडिंग के कार्य में और तेजी लाने के लिए कहा गया है ताकि वेरिफिकेशन के बाद अपलोडिंग का कार्य भी उसी के अनुरूप रफ्तार पकड़ पाए और पात्र किसानों की सूची पोर्टल पर अपलोड हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें