फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 311 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
doctor - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कियाणी (चंबा)। चमेरा पावर स्टेशन चरण-1 खैरी ने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कियाणी के पंचायत भवन में स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चमेरा-1 पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता (सिविल) एसके शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी अनीता शर्मा ने चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। चिकित्सा शिविर में चमेरा पावर स्टेशन-1 के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ ने लोगों के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच किए गए और 30 लोगों के ब्लड शुगर, 10 लोगों के ब्लड हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई जबकि आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गई। इस चिकित्सा शिविर में वृद्ध, महिलाओं, बच्चों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जबकि 311 स्थानीय लोगों ने उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर चमेरा-1 पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों 1द्मस्द्भ कर्मचारियों सहित कियाणी ग्राम पंचायत की प्रधान चंपा देवी एवं उप प्रधान सुरजीत सिंह और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें