फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में बर्फबारी, बागवानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
snowfall - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर में नए साल का आगाज बर्फबारी से हुआ। इससे लंबे समय से बर्फबारी की आस लगाए बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। विशेषज्ञ इस बर्फबारी को सेब की फसल के लिए फायदेमंद मान रहे हैं। सोमवार दोपहर बाद भरमौर में से बर्फबारी शुरू हो गई। इससे भरमौर और इसकी ऊंची चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। इस दौरान बर्फबारी का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। करीब आधे घंटे तक बर्फबारी होती रही। इसके बाद बर्फबारी बंद हो गई। स्थानीय निवासी परस राम, चैन सिंह, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, योगराज, पवन कुमार और हरीश कुमार ने बताया कि भरमौर में पिछले माह बर्फबारी हुई थी। लोग सीजन की दूसरी बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। बर्फबारी बागवानों के लिए काफी खुशियां लेकर आई है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी सेब की बेहतर फसल के लिए संजीवनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें