फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ गुल हो गई शहर की बिजली

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भूरि सिंह पावर हाउस के 33केबी सब स्टेशन के स्विच यार्ड में वीरवार दोपहर एक बजे धमाके होने से शहर और इसके आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है। ओबड़ी में तकनीकी खराबी के चलते इंसुलेटर जलने के बाद स्विच यार्ड में यकायक बढ़े बिजली के लोड से इंसुलेटर, डिस्कें जलने और लाईन के टूटने से यह परेशानी पेश आई है। बिजली आपूर्ति के बंद होने की सूचना मिलते ही बोर्ड के आलाधिकारियों सहित कर्मचारी 33केबी सब स्टेशन पहुंचे। इसके बाद सब स्टेशन के स्टाफ सहित अधिकारियों की निगरानी में मरम्मत कार्य किया गया। अचानक आई इस खराबी से 33केबी सब स्टेशन के भीतर धुंआ एकत्रित हो गया। इससे होने वाले धमाके के बाद शहर सहित खज्जियार, सरोल, मंगला, कियाणी और भद्रम में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों और सरकारी कार्यालयों में कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हो गया। बिजली बोर्ड ने साढे़ पांच घंटों की मशक्कत के बाद बिजली को बहाल किया। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि ओबड़ी मोहल्ला में इंसुलेटर जलने के बाद 33केबी सब स्टेशन में भी तीन इंसुलेटर, दो डिस्कें जलने और बिजली की लाईन टूटने से बिजली बाधित हुई थी। बोर्ड के कर्मचारियों ने जल्द मरम्मत कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति को बहाल करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें