फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह सौ मीटर दौड़ में राधिका और पंकज अव्वल

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय भरमौर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दो दिन तक चली खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता का आगाज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सीमा ने शुक्रवार को किया था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। लड़कियों की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राधिका और लड़कों की दौड़ में पंकज ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में अक्षय कुमार और मोनिका ने पहला स्थान झटका। जबकि खेलकूद प्रतियोगिता में ओवर आल बेस्ट परफार्मेंस का खिताब अक्षय कुमार और लड़कियों में निर्वला देवी को मिला। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें