तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इसमें स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम जैसे फोक नृत्य, समूह नृत्य, पहाड़ी नाटी और लघु नाटक पेश किए। मुख्यातिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष गणेश दत्त ने शिरकत की। उन्होंने सर्वप्रथम बच्चों को समाज सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया। शिविर में 55 एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी राकेश कुमार, एफपीओ अनीता कुमारी, प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, प्रवक्ता प्रेम राज चौहान, इंदू जगवान, रविंद्र ठाकुर, मनसा राम, पवन कुमार और रमेश कुमार भी उपस्थित रहे।