फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप चंबा जोन वाइज करेगी सफाई के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
नगर परिषद चंबा में मंगलवार को हाउस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने की। इसमें शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। शहर की गलियों और सड़कों पर तारकोल डालने को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया कि शहर में सफाई व्यवस्था के टेंडर जोन वाइज करवाए जाएंगे। गलियों और सड़कों पर तारकोल बिछाने को लेकर भी टेंडर जल्द करवाए जाएंगे। इसके लिए नप कार्यकारी अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता को दस दिनों का समय दिया गया है। दस दिनों के भीतर उपरोक्त सभी कार्यों के टेंडर हो जाएंगे। शहर में सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर करवाने को लेकर काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में यह टेंडर नहीं हो पा रहे थे। अब कार्यकारी अधिकारी नप कार्यालय में मौजूद हैं। इसके चलते दस दिनों के भीतर उपरोक्त सभी कार्यों के टेंडर करवाने का निर्णय हाउस की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें