फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला में 60 फीसदी गेहूं की फसल तबाह

Thu, 04 May 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। मौसम की मार से मंगला पंचायत में गेहूं की 60 प्रतिशत फसल तबाह हो गई है। बीते रोज हुई भारी बारिश से खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल खेतों में ही पूरी तरह से बिछ गई। मौसम की मार के बाद अब किसानों के चेहरों पर उनकी परेशानी साफ दिख रही है। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में इस बार गेहूं की उम्दा पैदावार की उम्मीद थी लेकिन मौसम ने उनकी मेहनत पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित किसानों की हरसंभव सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राज कुमार, जगदीश कुमार, मदन लाल, दिलीप कुमार, सुधीर कुमार, महिंद्र, बबलू आदि का कहना है कि इस बार उनके खेतों में गेहूं की बेहतरीन फसल हुई थी। बाजार में उन्हें गेहूं बेचने पर अच्छे दाम मिलने की आस थी लेकिन भारी बारिश ने उनकी फसल बर्बाद करके उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। फसल को हुए नुकसान के बाद अब किसानों को अपने परिवारों के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें दुकानों से ही गेहूं खरीदकर गुजारा करना पड़ेगा।
ग्राम पंचायत मंगला की प्रधान गरीबो देवी का कहना है कि खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल काटने से पहले की भारी बारिश के कारण खेतों में बिछ गई है। खेतों में 60 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें