चंबा में भूस्खलन के चलते बंद पड़ा चंबा-घूम मार्ग।संवाद
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सलूणी से सुंडला तक करीब 60 किलोमीटर सड़क जगह-जगह भूस्खलन से बंद है, जिससे क्षेत्र का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मार्ग को बहाल करने में लगातार जुटी हुई हैं, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते कार्य बाधित हो रहा है। बारिश और मलबे के कारण लंगेरा, भांदल, किहार और सलूणी क्षेत्रों के संपर्क मार्ग टूट क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इन इलाकों में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति रुक गई है और लोग घरों में फंसे हुए हैं।