चंबा। ऑल इंडिया नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा राजकीय महाविद्यालय चंबा में हुई। अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हॉल में प्रवेश मिला।
परीक्षा के लिए सुबह से ही महाविद्यालय में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे ताकि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ करवाया जा सके। लिहाजा, कॉलेज गेट से लेकर परिसर तक जगह जगह पुलिस के जवान तैनात रहे और इस दौरान परीक्षार्थियों को पूरी चैकिंग के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। चंबा कॉलेज में परीक्षा के दौरान 600 में से 586 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। संवाद