फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई में 56 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Mon, 01 Sep 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। भारी बारिश ने भलेई और आसपास के क्षेत्रों में तबाही मचा दी है। क्षेत्र में 56 परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया है। बारिश के कारण कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों के लिए उनमें रहना असुरक्षित हो गया है। ऐसे हालात में प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। प्रभावितों में 20 परिवारों को टूरिज्म के रेस्ट हाउस में ठहराया है। इसके अलावा एक-एक परिवार को बीईओ और पटवारी के सरकारी क्वार्टरों में शिफ्ट किया है। बाकी प्रभावित परिवारों को स्थानीय लोगों ने अपने घरों में जगह दी है। गांव मोकडियाड़ा के 12 परिवार, लमणी के 14 परिवार, बंबेऊ के 10 परिवार, धर्मशाला के दो परिवार, नालू के तीन परिवार, ढाडू के पांच परिवार, कांडी और कंडोलू के 10 परिवारों को लोगों के घरों में ठहराया है। सोमवार को डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सहयोग किया। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को गैस सिलिंडर और राशन भी वितरित किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों के रहने के लिए स्थायी व्यवस्था जल्द की जाएगी। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों की जगह अब सरकारी इमारतों और रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं। कई परिवारों के पास न तो रसोई का सामान बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें