फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 110 वाहन चालकों से वसूला 55 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 18 Nov 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तीसा उमेश वर्मा की लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के करीब 250 चालान पेश हुए। इनमें करीबन 110 चालान के तहत 55 हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया। चालान होने की सूरत में वाहन चालक कई मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में ही चालान भरते हैं। इसी क्रम में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तीसा की लोक अदालत में अमूमन 250 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें करीब 110 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। न्यायालय की ओर से 250 मामलों में समन जारी कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की लोक अदालत में पेश होने की निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी शेष लोग अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए हैं। उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर समन जारी किए गए। गौर रहे कि लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें