फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 55 फुट का बनेगा रावण का पुतला, मुकुट से भी निकलेगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा पर्व के लिए पुतले बनाने में जुटे कारीगर
विज्ञापन

50-50 फुट के रहेंगे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित विजयदशमी पर्व के दौरान इस बार रावण के मुकुट से भी आग निकलेगी। इस बार कारीगरों ने यह नया प्रयोग करने का प्रयास किया है। गत वर्ष जहां रावण के मुंह और आंख से आग की चिंगारियां निकली थीं तो इस बार अलग करते हुए रावण के मुकुट से भी आग निकलेगी। रावण के पुतले की ऊंचाई पहले की तरह 55 फुट रहेगी। इसके अलावा मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी पहले की तरह 50-50 फुट के रहेंगे। दशहरा पर्व को लेकर पंजाब के छह कारीगर इन दिनों चौगान में पुतले तैयार करने में जुटे हुए हैं। कारीगर रोहित कुमार ने बताया कि वह पिछले काफी समय से पुतले बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि रावण के मुकुट से भी इस बार आग निकलेगी। जानकारी के अनुसार हर साल ऐतिहासिक चंबा चौगान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रों के दौरान जहां श्रीराम लीला क्लब चंबा की ओर से रामलीला मंचन किया जाता है तो वहीं, दूसरी तरफ विजयदशमी के उपलक्ष्य में मेला सजता है। यहां गर्म कपड़ों की मार्केट भी सजती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें