फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से यातायात हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-साहो मार्ग पर पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित
विज्ञापन

दमकल विभाग ने पानी की बौछार कर पहाड़ी से नीचे गिराए सारे पत्थर
लोनिवि ने सड़क से मलबा हटाकर बहाल करवाया यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-साहो वाया सरोथा मार्ग पर ककियां चौक पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से सड़क पर खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह के समय पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इससे कुछ देर के लिए मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। लोनिवि ने मौके पर जेसीबी लगाकर मार्ग को बहाल करवाया, लेकिन पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का क्रम बंद नहीं हुुआ। पहाड़ी से निरंतर पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। इस कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि स्थिति को सामान्य करने के लिए लोनिवि, दमकल विभाग और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर डटी रही। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों और राहगीरों को तब तक रोके रखा। जब तक पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम कम नहीं हुुआ। दोपहर बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम थोड़ा कम हुआ। इस बीच पुलिस ने एक-एक करके वाहन वहां से गुजारे। दमकल विभाग की टीम ने पहाड़ी पर गिरने वाले पत्थरों को पानी की तेज बौछार से नीचे गिराया, ताकि गिरने वाले पत्थर एकदम से नीचे गिर जाएं। ऐसा करने से पहाड़ी से पत्थरों के नीचे गिरने का क्रम बंद हुआ। तब जाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से शुरू हो गई, जबकि सुबह के समय मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त स्थान पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हुआ था। जिसे विभागीय मशीनरी लगाकर बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें