फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहलड़ी जंगल मे भालू ने राहगीर को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत कोहलड़ी के साथ लगते जंगल में एक राहगीर पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया है। भालू के हमले में उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हुए हैं। घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल करवाया गया है। भालू के हमले से घायल की मान सिंह पुत्र सोभिया राम निवासी लोहदरी डाकघर कोहलड़ी का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मानसिंह देर शाम को घर की तरफ जा रहा था। मगर जैसे ही वह जंगल के समीप पहुंचा, तो भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाकर भालू को भगाया। भालू के हमले से मान सिंह के सिर, बाजू और टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है। गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में भालू का आतंक पहले से है। इसके चलते ग्रामीण काफी खौफजदा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह इस बारे में पहले भी वन विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक भालू को पकड़ा नहीं गया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से स्कूली बच्चें आवाजाही करते हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द भालू को पकड़ा जाए। इससे दोबारा वो किसी ओर को शिकार न बना सके। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद ने बताया कि घायल ही हालत खतरे से बाहर है। जल्द उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें