फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घास काट रही महिला को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
घास काट रही महिला को सांप ने डसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। कुपाहड़ा के कुडला में खेत में घास काट रही महिला को सांप ने डस लिया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार इंदु पुत्री करमो निवासी कुडला डाकघर कुपाहड़ा शनिवार शाम को मवेशियों के चारे के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। इससे वह बेहोश हो गई। परिजन उसे फौरन उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला की हालत में अब काफी सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें