फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरोड़ चांजू के बीच खोला जाए बैंक

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चुराह घाटी कल्याण संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं के संदर्भ में एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों व सदस्यों ने बताया कि चुराह क्षेत्र के नकरोड़ से चांजू की तरफ करीब आठ पंचायतों हैं। मगर यहां बैंक की सुविधा न होने के कारण लोगों को पैसे के लेनदेन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं चांजू क्षेत्र में खुंडी डल झील में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मगर अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से यहां कोई स्वास्थ्य कैंप का आयोजन नहीं किया गया है। इसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा चुराह की अधिकतर सड़कों की हालत काफी खस्ता है। इसके कारण यहां वाहन चालकों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चांजू क्षेत्र के कठवाड़ घारे के कारण आए दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के कारण मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाता है। इसके अलावा बघेईगढ़ पंचायत में सरकार ने स्कूल को तो अपग्रेड कर दिया गया है। मगर स्कूल में स्टाफ की तैनाती नहीं की है। इस स्कूल में दूर दराज के क्षेत्रों से विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते हैं। इन्हें स्टाफ की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बघेईगढ़ में ही पीएचसी स्टोर में चल रही है। इसके कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चुराह वैली वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग की है कि चुराह की समस्याओं का हल किया जाए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें