फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर में लगा हैंडपंप बना शोपीस

विज्ञापन
खराब हैंडपंप - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरोल (चंबा)। ग्राम पंचायत हरिपुर में लगा हैंडपंड शोपीस बनकर रह गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हैंडपंड क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलवाने के लिए लगाया था। मगर पिछले एक साल से यह हैंडपंप खराब पड़ा है। इसके चलते लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी साहिल कुमार, मनोज कुमार, विनय कुमार, सुनील सिंह, रवि कुमार, हितेश कुमार, हर्ष कुमार, दिनेश कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि पंचायत में अकसर पानी की किल्लत हो जाती है। पानी की किल्लत के दौरान लोगों को पानी मिले, इसके लिए हैंडपंप लगाया गया है। मगर हैंडपंप एक साल से खराब है। ऐसे में ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि हरिपुर में लगे हैंडपंप को जल्द दुरुस्त किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें