फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में स्वास्थ्य विभाग ने दी दबिश, होटल व ढ़ाबे वालों में मची हडकंप

विज्ञापन
synthetic milk, mewat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चुराह में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने दबिश देकर खाद्य वस्तुओं के तीन सैंपल भरे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों से दूध और चाय के तीन सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट में विभागीय लैब में भेजा जाएगा। जांच में अगर सैंपल फेल होते हैं तो संबंधित दुकानदार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही उपरोक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री पर भी रोक लगा दी जाएगी। यह सारी कार्रवाई लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप और जिला सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने चुराह में ढाबों, होटलों और किराना दुकानों में जाकर साफ-सफाई व्यवस्था को भी जांचा। होटल और ढाबा मालिकों को सफाई रखने की हिदायत दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख छोटे दुकानदार दुुकानों में ताले लगाकर चला गए। जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि चुराह में दूध और चाय के तीन सैंपल भरे गए हैं। उन्हें जांच के लिए विभाग की कंडाघाट लैब में भेजा जाएगा। लैब में उनकी गुणवत्ता की जांच होगी। लैब की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें