अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बीआरसीसी कार्यालय हरदासपुरा में मंगलवार को मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष जितेश्वर सूर्या ने की। गोष्ठी में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में एसएसए ग्रांट के तहत सभी विद्यालयों में प्रदान की गई पहली किस्त की राशि का उचित प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों की चुनाव ड्यूटी संबंधित जानकारी प्रदान करे ताकि उनके स्थान पर किसी अन्य अध्यापक को डेपुटेशन पर भेजा जा सके। इस मौके पर कहा गया कि अगर किसी विद्यालय में नए अध्यापकों की नियुक्ति होती है तो उससे संबंधित जानकारी प्रदान करवाई जाए, ताकि संबंधित टीएलएम ग्रांट विद्यालय को उपलब्ध करवाई जा सके। स्कूल डेवेल्पमेंट प्लान के तहत दिए गए लिंक के अनुसार विद्यालय संबंधित जानकारी को भरा जाए। इसे सीखने के प्रतिफल सभी विद्यालयों के सूचना पट्ट पर लगाए जाएं। इसके साथ ही सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए कि स्वच्छ विद्यालय योजना के तहत विद्यालय अपनी जानकारी 31 अक्तूूबर तक ऑनलाइन भरें। यह जानकारी बीआरसीसी अश्वनी कुमार मेहता ने दी।