निबंध लेेखन में रजनी ने झटका प्रथम स्थान
उदयपुर स्कूल में आपदा प्रबंधन को लेकर करवाई मॉक ड्रिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल करवाई गई। विभिन्न गतिविधियों से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। निबंध लेखन में रजनी ने पहला, हिमानी ने दूसरा और अनिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में श्रेया, सुहानी व अनीषा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में विक्की ने पहला, सिद्धार्थ ने दूसरा और कामेश्वर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या परिणीता बड़ोत्रा ने आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी बच्चों को दी। यह जानकारी आपदा प्रबंधन प्रभारी रमेश सिंह बिजलवान ने दी।