फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 511 उपभोक्ताओं ने नहीं दिया बिल, कनेक्शन काटेगा बोर्ड

Sat, 29 Jun 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल प्रथम के 511 उपभोक्ताओं ने दो माह से बिजली बल जमा नहीं करवाया है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ता जल्द बिजली बिल जमा करवाएं।
विज्ञापन

अन्यथा, उनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। बोर्ड के निर्देशों के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार 511 उपभोक्ताओं के पास बोर्ड के बिल के रूप में करीब 27 लाख रुपये की राशि फंसी है। दो माह से बिजली बिल उपभोक्ताओं ने जमा नहीं करवाया है। ऐसे में बिजली बोर्ड की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस राशि को निकलवाने के लिए बोर्ड ने उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। जल्द बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। अगर उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनका कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएगा। दोबारा कनेक्शन बहाल करने के लिए बोर्ड को 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। बिजली बोर्ड प्रथम के सहायक अभियंता हंस राज ने बताया कि उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बिल जमा करवाने बारे आदेशित किया गया है। अन्यथा, उनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें