फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में 46 सड़कें बंद, 16 पेजयल योजनाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने जनजीवन और यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण जिले में 46 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई, जबकि 16 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुईं। लोक निर्माण विभाग ने बारिश थमने के बाद बंद सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। शाम तक विभाग ने 30 सड़कों को बहाल करने में सफलता हासिल कर ली। जिले में सबसे अधिक सड़कें भटियात क्षेत्र में प्रभावित हुईं। यहां बारिश के कारण 27 मार्ग बंद हुए, जिनमें से 14 मार्गों को शाम तक बहाल कर दिया गया। 13 मार्गों पर अभी भी वाहनों की आवाजाही बंद है। अन्य क्षेत्रों में भी जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें प्रभावित हुईं। विभाग की टीमें बंद मार्गों से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी रहीं। बारिश के कारण जिले में 16 पेयजल योजनाओं पर भी असर पड़ा। जलशक्ति विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित योजनाओं की बहाली का काम शुरू किया। शाम तक दस पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया गया, जबकि छह योजनाओं की बहाली का कार्य जारी रहा। लगातार बारिश के चलते विभागीय कर्मचारियों और मशीनरी को कई जगह चुनौती का सामना करना पड़ा। प्रशासन का दावा है कि मौसम अनुकूल रहा तो शेष बंद सड़कों समेत पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया जाएगा। राहत की बात यह रही कि बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। बंद सड़कों को बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें