फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 बेसहारा बच्चों को अब मिलेगा मां-बाप का प्यार

विज्ञापन
mother child - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के 16 बेसहारा बच्चों को अब मां-बाप का प्यार मिलेगा। बेसहारा बच्चों को यह सौगात बाल बालिका सुरक्षा योजना के तहत मिलेगी। फोस्टर केयर कार्यक्रम के तहत बच्चों को जहां अभिभावकों को प्यार मिलेगा तो वहीं बेसहारा बच्चों की देखभाल का जिम्मा भी इन्हीं अभिभावकों पर होगा। बच्चों की देखभाल के लिए अभिभावकों को प्रतिमाह दो हजार रुपये मिलेंगे और 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक बच्चों की देखभाल भी करेंगे। इस अवधि में बच्चों के नाम पर भी तीन सौ रुपये प्रतिमाह फिक्सड डिपॉजिट होगा। खबर की पुष्टि जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने की है। जानकारी के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से 16 बच्चों की सूची गठित कमेटी को भेजी थी। कमेटी ने तमाम मापदंड जांचकर सूची को स्वीकृति दे दी है। इससे पहले योजना के तहत 106 बच्चों को अभिभावकों को परिवार मिल चुका है। जबकि अब यह संख्या जिला में 122 हो गई है। इस योजना का जिले में बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने बेसहारा बच्चों को मां बाप का प्यार देने के लिए बाल बालिका सुरक्षा योजना के तहत फोस्टर केयर कार्यक्रम चलाई है। जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि 16 बेसहारा बच्चों को फोस्टर केयर कार्यक्रम में शामिल किया गया है। हाल ही में इस मामले को लेकर कमेटी की ओर से स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिला में 122 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें