फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक सहायक अध्यापकों में जगी नियमितीकरण की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
15 सालों से सेवाएं दे रहे प्राथमिक सहायक अध्यापक हो नियमित
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश सरकार से नीति बनाने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला मुख्यालय में बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक सुरेश कुमार ने की। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इसमें संघ की समस्याओं और मांगों के बारे में चर्चा की गई। संघ ने बैठक के दौरान उम्मीद जाहिर की है कि आगामी बजट सत्र में सरकार प्राथमिक सहायक अध्यापकों को नियमित करेगी। बैठक में सदस्यों ने कहा कि नियमितीकरण का प्राथमिक सहायक अध्यापक पिछले 15 सालों से इंतजार कर रहे हैं। बैठक के दौरान अध्यापक हेमराज ने कहा कि प्रदेेश सरकार ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। जिला संयोजक सुरेश कुमार ने बताया कि चार फरवरी को भी बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों को बैठक में भाग लेने का आह्वान किया गया। इसमें बली राम, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, हेमराज, नरेश कुमार, प्रदीप सिंह, अजय कुमार और मदन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें