फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक भर्ती का रिजल्ट घोषित नहीं किया तो खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडक्टर भर्ती परिणाम घोषित न किया तो जाएंगे कोर्ट
विज्ञापन

एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का रिजल्ट घोषित न होने से निराश युवाओं ने चेताया
परिचालक भर्ती के लिए 3800 युवा पास कर चुके हैं परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। एचआरटीसी परिचालक परीक्षा पास करने वाले जिला के बेरोजगार युवाओं ने सरकार से भर्ती परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है। बेरोजगार युवाओं का कहना है कि अगर सरकार जल्द से जल्द भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं करती है तो उन्हें मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। बेरोजगार सुनील कुमार, प्रेम सिंह, अक्षय कुमार, राज कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, रणवी सिंह, उत्तम सिंह नेक सिंह, देविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार और सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कंडक्टर भर्ती परीक्षा पास किया है। मगर विस चुनाव होने के चलते आचार संहिता लागू हो गई। इसके चलते कंडक्टर भर्ती का परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। बेरोजगारों का कहना है कि 3800 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की है। जबकि 1300 युवाओं को नौकरी मिलनी थी। मगर अभी तक इस बारे कोई सकारात्मक पहल प्रदेश की नई सरकार ने नहीं की है। युवाओं का कहना है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के चलते अगर नई सरकार भर्ती रद्द होती है तो इससे बेरोजगार युवाओं को काफी नुकसान होगा। बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि भर्ती का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित किया जाए। ताकि युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें