फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने उपायुक्त से लगाई बेटी को तलाश करने की गुहार

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ससुराल जाते समय रास्ते से गायब हुई विवाहिता की तलाश के लिए पिता नूर मोहम्मद निवासी गांव मल्ला ने उपायुक्त सुदेश मोख्टा को ज्ञापन सौंपा है। नूर मोहम्मद ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि उनकी विवाहिता बेटी को अगवा किया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी की शादी सिल्लाघ्राट में हुई थी। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए जाएंगे। नूर मोहम्मद ने बताया कि 12 अक्तूबर 2017 को उसकी विवाहिता बेटी अपने ससुराल गई थी। मगर दो दिन बाद उन्हें पता चला कि उसकी बेटी अपने ससुराल नहीं पहुंची। नूर मोहम्मद ने अपने रिश्तेदारों और गांवों में जाकर बेटी की तलाश की। मगर उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें जिन लोगों पर उन्हें शक है, उनके नाम भी बताए गए हैं। मगर अभी तक उनकी बेटी को तलाश करने का कोई प्रयास पुलिस ने नहीं किया है। उन्होंने गुलाम हुसैन, अब्दुल, मोहम्मद यूसुफ व ईसा (निवासी गांव मानौह थाना गंदोह जिला गंदोह जम्मू-कश्मीर) पर उसकी विवाहिता बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। नूर मोहम्मद ने डीसी चंबा से मांग की है कि इस मामले की गहनता से छानबीन करवाई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें