फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक को मिला बेस्ट ब्वॉय तो तमन्ना को मिला बेस्ट गर्ल्ज का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
......
विज्ञापन

अभिषेक बेस्ट ब्वॉय, तमन्ना बेस्ट गर्ल चुनी
पक्काटाला हाई स्कूल के सालाना समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लूटी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
राजकीय उच्च पाठशाला पक्काटाला में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें योगेश्वर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के आगाज के बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेेश किए। बच्चों ने पहाड़ी, हिमाचली और पंजाबी नृत्य पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्य अध्यापिका किरन शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसमें उन्होंने स्कूल की वर्ष भर की उपलब्धियों और गतिविधियों को सामने रखा। मुख्यातिथि योगेश्वर ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान अभिषेक को बेस्ट ब्वॉय और तमन्ना को बेस्ट गर्ल के रूप में चुना गया। समारोह में मेेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रीतम, महेंद्र, किरण, रेनू, थरजनी, चंचल, सुशील, वैभव, जतिन, विभूति, राकेश, धर्मू और शबनम सहित अन्य मौजूद रहे।
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें