फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएस ठाकुर के समर्थकों ने सुंड़ला बाजार में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंड़ला (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी से भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर और उनके समर्थकों ने बुधवार दोपहर बाद सुंड़ला बाजार में रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंड़ला बाजार में मिठाइयां भी बांटीं। भाजपा समर्थकों ने कहा कि हाईकमान ने डीएस ठाकुर पर दांव खेलकर एकदम सही पग उठाया है। कहा कि ठाकुर का लोगों के साथ सीधा संपर्क है। लोगों में ठीक पैठ होने के चलते इस मर्तबा डीएस ठाकुर डलहौजी में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस मौके पर बीडीसी भांदल योगराज, जिला भाजपा सलाहकार घनश्याम शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य केहर सिंह, कंगेठ पंचायत प्रधान विजय कुमार, गवालू पंचायत प्रधान विजय कुमार, देसराज बसंत, योगराज, मनोहर लाल, हंसराज, संदीप सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें