फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हैट्रिक तो कांग्रेस लगातार तीसरी हार रोकने के लिए कर रही जोड़ तोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। आगामी विस चुनावों को लेकर सदर विधानसभा क्षेत्र में सियासत गरमा गई है। जीत सुनिश्चित करने के लिए अब कांग्रेस और भाजपा ने रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। दो बार सदर से चुनाव जीत चुके विधायक बीके चौहान जीत की हैट्रिक की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं दोबारा हार का स्वाद चख चुकी कांग्रेस यहां से वापसी करने के लिए प्रयास कर रही है। जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे सदर विधायक बीके चौहान की राह भी आसान नहीं रहने वाली। कई भाजपा नेता सदर से अपनी टिकट पक्की मानकर चुनावी समर में कूद चुके हैं। प्रचार अभियान महीनों पहले इन भाजपा नेताओं ने शुरू कर दिया। टिकट की उम्मीद पाले बैठे भाजपा समर्थित नेता सुख-दुख में लोगों से मिल रहे हैं तो वहीं मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए कई किलोमीटर पैदल गांवों में भी दस्तक दे रहे हैं। जमकर केंद्र सरकार की योजनाओं का भी प्रचार भाजपा टिकट के चाहवान कर रहे हैं। वहीं सदर विधानसभा की सीट जीतने के लिए कांग्रेस इस बार बगावत के मूड में अब तक नहीं लग रही है। आगामी विस चुनावों में पूर्व पशुपालन मंत्री हर्ष महाजन को चंबा से चुनाव लड़वाने की तैयारी कांग्रेस कर रही है। पिछले करीब दो सालों में हर्ष महाजन ने चंबा का दौरा किया है। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर उनका स्वागत भी किया है। लेकिन पूर्व पशुपालन मंत्री हर्ष महाजन ने समय आने पर ही चुनाव लड़ने का फैसला लेने का आश्वासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया। इतना तो तय है कि कांग्रेस भी अब जान चुकी है कि अगर सदर की सीट कब्जानी है तो हर्ष महाजन को ही चंबा से चुनाव लड़ना होगा। खैर विस चुनावों को लेकर समय का अंतराल घटता जा रहा है। किसको टिकट मिलती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें