फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय की अदालत में 40 मामले पेश

Thu, 04 Apr 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय की अदालत में 40 मामले पेश
विज्ञापन

चंबा। जिला चंबा में औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय धर्मशाला,चंबा की अदालत में वीरवार को 40 मामले प्रस्तुत हुए। ये आज के लिए निर्धारित रहे। इनमें से सात मामले रिकॉर्ड पेश करने संबंधी, बहस के लिए 3 मामले, पार्टियों की पहली हाजिरी के 8 मामले, जवाब और प्रति जवाब के छह, गवाही पेश करने के 8 मामले न्यायालय में प्रस्तुत हुए। इनमें दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने अधिवक्ताओं के साथ हाजिर हुए। कुछ मामलों में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कुछ मामलों में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं में बहस हुई। कुछ मामले अगली तारीख को सुनवाई के लिए रखे गए। बहरहाल, छह विभिन्न मामले अंतिम निर्णय के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। ज्ञात रहे कि औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश नरेश ठाकुर ने औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय की अदालत में कार्यवाही की। यह अदालत दो दिनों के लिए जिला चंबा में विभिन्न मामलों का निपटान करने के लिए रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें